6 November 2026

नैनीताल का लोक भवन(राजभवन) पर्यटकों के लिए खुला, एक फरवरी से नवीन अग्रवाल के नाम हुआ अनुबंध

Advertisement
नैनीताल का लोक भवन(राजभवन) पर्यटकों के लिए खुला, एक फरवरी से नवीन अग्रवाल के नाम हुआ अनुबंध
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल लोक भवन (राजभवन) में प्रवेश टिकट प्रणाली के संचालन का अनुबंध राज्यपाल सचिवालय की ओर से अंतिम रूप से स्वीकृत कर दिया गया है। ई-निविदा के आधार पर प्रवेश शुल्क वसूली का ठेका 25.61 लाख में जसपुर के नवीन अग्रवाल के नाम हुआ है।
अनुबंध 1 फरवरी 2026 से एक वर्ष अथवा अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा। अनुबंध के तहत लोक भवन में प्रवेश के लिए 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए 50 रुपये, 18 वर्ष से अधिक के लिए 100 और विदेशी नागरिकों के

लिए 200 प्रतिव्यक्ति शुल्क निर्धारित

किया गया है। 10 वर्ष तक के बच्चों

को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

राज्यपाल के प्रवास व वीआईपी, वीवीआईपी कार्यक्रमों के दौरान पर्यटकों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का प्रवेश निःशुल्क होगा। आदेश के अनुसार फर्म ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टिकटिंग, क्यू मैनेजमेंट, सूचना पटल, गाइड व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। परिसर में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा

error: Content is protected !!