13 September 2026

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अमिता साह का कार्यकताओं ने किया भव्य स्वागत,प्रत्येक बूथ लेवल पर पार्टी का होगा विस्तार और हर बूथ लेवल पर 10 महिलाओं का किया जाएगा गठन

0
pine-crest


नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अमिता साह का अध्यक्ष बनने पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमिता साह ने कहा प्रत्येक बूथ लेवल पर पार्टी का विस्तार किया जाएगा, साथ ही हर बूथ लेवल पर 10 महिलाओं का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास के तहत प्रत्येक महिला को स्वरोजगार योजना से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहां केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। अमिता साह ने कहा 10 फरवरी तक नगर में महिला मोर्चे का गठन कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, विमला अधिकारी, कविता गंगोला,जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, लता दफौटी, गीता शाह, रानी शाह, विनीता पांडे, मीरा बिष्ट, मीनू बुधलाकोटि, ज्योति ढौढियाल, हेमा भट्ट, दया कुंवर, नीरू शाह, रचना शर्मा, अनुराधा भट्ट, सभासद पूरन बिष्ट,शैलेश बिष्ट, विकास जोशी, विक्रम राठौर, केके शर्मा आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!