13 September 2026

कृष्णापुर मार्ग में चट्टान से बना खतरा, सभासद सुरेंद्र कुमार ने दिया डीएम को ज्ञापन

0
pine-crest

नैनीताल। कृष्णापुर वार्ड के सभासद सुरेंद्र कुमार ने
कृष्णापुर वार्ड में क्षतिग्रस्त चट्टान के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि कृष्णापुर वार्ड न0 11 में सिपाही धारा के नीचे काफी समय से एक चट्टान बहुत अधिक क्षतिग्रस्त है जिसके गिरने से कभी भी कोई बडी दुर्घटना हो सकती है। कृष्णापुर वार्ड का एक मात्र मार्ग सिपाही धारे से होकर जाता है उक्त मार्ग उसी चट्टान के नीचे से आता हैं पूर्व में कई बार उक्त चट्टान से पत्थर गिर कर मार्ग में खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर चुके है। पूर्व में इस संबंध में जिलाधिकारी से अनुरोध करने पर जिलाधिकरी के निर्देश पर उक्त च‌ट्टान में बल्दियानाले में जो कम्पनी कार्य कर रही है उसी से उक्त चट्टान में जाल लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी, परन्तु वर्तमान में फिर से उक्त चट्टान से पत्थर गिर रहे है। जिससे क्षेत्रवासियों का आने जाने में भय का डर बना हुआ है। उक्त चट्टान पूरे क्षेत्र के लिए एक बहुत बडी पेरशानी बना हुआ है। सभासद सुरेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उक्त चट्टान को बल्दियानाले में जो कम्पनी कार्य कर रही है उक्त कम्पनी द्वारा चट्टान को तोडने के निर्देश जारी करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!