13 September 2026

वार्ड में हो रही है सभासद पूरन बिष्ट की वाहवाही, किऐ गए वादों को धीरे धीरे क्षेत्र में करा रहे हैं पूरा, साफ सफाई और लाईट पर दे रहे हैं विशेष ध्यान

0
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका अपर मालरोड वार्ड के सभासद पूरन बिष्ट द्वारा पालिका से कराऐ जा रहे विकास कार्यो की वार्ड में वाहवाही हो रही है। सभासद पूरन बिष्ट ने चुनाव में जो भी वादे किये उसे वह धीरे धीरे पूरा कर रहे हैं। वर्षों से मे विला में क्षतिग्रस्त हुई सीढ़ियों को बनवा रहे हैं। इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान भी दे रहे हैं।
इसके अलावा सभासद श्री बिष्ट वार्ड में
साफ सफाई और लाईट की बहुत अच्छी व्यवस्था की है। यदि किसी पोल में लाईट नहीं जलती है तो उन्हें सूचना मिलते लाईट ठीक करवा देते हैं। वहीं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। वार्ड के सभी लोग सभासद की कार्यशैली से काफी खुश हैं। सभासद पूरन बिष्ट वार्ड की छोटी बड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करा रहे हैं जिससे वार्ड की जनता उनके द्वारा कराऐ जा रहे कार्यो की तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!