22 July 2026

नैनीताल के सभासदों ने पालिकाध्यक्ष से प्रति वार्ड के लिए मांगे 20 लाख रुपये, सौंपा ज्ञापन

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर पालिका परिषद के 15 वार्ड के समस्त सभासदों ने टोल एवं पार्किंग टेंडर से प्राप्त धनराशि में से वार्डों के लंबित कार्यों हेतु प्रति 20 लाख रुपये आवंटित किए जाने का मांग पत्र पालिकाध्यक्ष को सौंपा।

सभासदों ने नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा टोल एवं पार्किंग स्थलों के टेंडर जारी किए गए हैं, जिनसे लगभग 10 से 15 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होने का अनुमान है।
सभी 15 सभासदों का यह सामूहिक आग्रह है कि उक्त धनराशि प्राप्त होते ही नगर पालिका के सभी वार्डों में लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वार्ड हेतु कम से कम 20 लाख रुपये की धनराशि तत्काल आवंटित की जाए।
कहा कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से वार्डों में नगर पालिका की ओर से कोई विशेष विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। इसी अवधि में हम सभी सभासद जनता द्वारा निर्वाचित होकर आए हैं, किन्तु कार्यों के अभाव में क्षेत्र की जनता में असंतोष एवं रोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए सभी वार्ड के विकास कार्यों हेतु प्रति वार्ड 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है। सभासदों ने चेतावनी दी है कि
इस संबंध में शीघ्र निर्णय नहीं लिया जाता है, तो सभी सभासदगण जनहित में घरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन में सभासदों में अंकित चंद्रा, जीनू पांडे, मुकेश जोशी मंटू, मनोज साह जगाती, रमेश प्रसाद, राकेश पवार, पूरन बिष्ट, सुरेंद्र कुमार, सपना बिष्ट, भगवत सिंह रावत, लता दफौटी, गजाला कमाल, गीता उप्रेती, काजल आर्य, शीतल कटियार के हस्ताक्षर किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!