21 July 2026

तल्लीताल बाजार स्थित बंद पडे़ सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने के लिए सभासद गीता उप्रेती ने की पहल, सौपा ज्ञापन

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर पालिका सभासद बाजार वार्ड 15 गीता उप्रेती ने तल्लीताल बाजार वार्ड में बंद पडे सार्वजनिक शौचालय को पुनः खुलवाने एवं नियमित सफाई कराने के लिए पालिकाध्यक्ष व ईओ को ज्ञापन सौंपा।
कहा कि तल्लीताल में स्थित सार्वजनिक शौचालय को वर्तमान में बंद किया गया है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को अत्यधिक असुविधा करना पड़ रहा है। विशेषकर बाजार के व्यपारियों एवं आसपास के लोग को स्वच्छता संबंधी गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। सभासद गीता उप्रेती ने पालिकाध्यक्ष और ईओ से शौचालय को शीघ्र खुलवाने और वहाँ पर प्रतिदिन सुबह एवं शाम को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाऐ। जिससे स्वच्छता भी बनी रहे। साथ ही आस-पास स्थित घर एवं दुकानों में बदबू से परेशानी ना हो, और आम जनता को सुविधा मिल सके। जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!