13 September 2026

नैनीताल में आग के भेंट चढी़ बाईक, बाईक स्वामी ने कोतवाली पुलिस को दी सूचना

0
pine-crest

नैनीताल। मल्लीताल स्थित यूनिवर्सिटी के समीप पार्क की गई एक बाईक में गुरुवार की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी। बाईक जलने की घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक़ अतिक अहमद ने अपनी बाईक संख्या UK 06A 9780 गुरुवार रात में यूनिवर्सिटी के समीप पार्क कर घर चले गए। देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाईक में आग लगा दी। बाईक पूरी तरह से जल कर राख हो गई। अतीक अहमद ने बाईक जलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!