17 April 2026

नैनीताल में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सीआरएसटी इंटर कॉलेज में मशरूम ब्लाॅक का किया भ्रमण

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज ऐशडेल के छात्र- छात्राओं ने मशरूम ब्लॉक का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर मशरूम प्रभारी गीता बिष्ट द्वारा विद्यालय में उगाए जा रहे मशरूम की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने बताया कि छात्रों द्वारा किया गया प्रयास भविष्य में और भी अधिक प्रभावी होगा, वर्तमान में छात्रों द्वारा इसका व्यवसायिक उपयोग भी किया जा रहा है।
बीएसएसवी के प्रधानाचार्य बी. एस मेहता ने कहा की वे भी अपने विद्यालय में ऐसी ही यूनिट का निर्माण करेंगे तथा इसके लिए सी आर एस टी का सहयोग लेंगे।
इस अवसर पर डॉ एस एस बिष्ट, ममता जोशी, ममता विद्यार्थी, बबीता पंत, मनीष साह, ललित सिंह जीना, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!