21 July 2026

नैनीताल की पूर्व प्रधानाचार्या एंव रचनाकार सुश्री रेखा त्रिवेदी को मिला ’अंतर्राष्ट्रीय नारी रत्न सम्मान’

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल । पूर्व प्रधानाचार्या एवं रचनाकार सुश्री रेखा त्रिवेदी को साहित्य के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट सृजन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी रचनाकार मंच ने ’अंतर्राष्ट्रीय नारी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय काव्य संग्रह ‘भारत के महिला काव्य रत्न’ में उनके विशिष्ट संकलन और निरंतर साहित्य सेवा के लिए प्रदान किया गया है। समारोह के दौरान संस्थापक एवं अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि रेखा त्रिवेदी की रचनाएं समाज को नई दिशा देने और मानवीय संवेदनाओं को गहराई से उकेरने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।
रेखा त्रिवेदी को पूर्व में भी उनकी साहित्य सेवा के लिए विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा ‘उत्तराखण्ड हिन्दी गौरव सम्मान’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इस नवीनतम उपलब्धि पर साहित्य जगत के दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उनकी यह सफलता नैनीताल के साहित्यिक गौरव को और बढ़ाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!