तल्लीताल मल्ली ताल नगर इकाई का गठन विधिवत तरीके से कराए जाने की आवश्यकता-प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा

नैनीताल। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल तल्लीताल एवं मल्लीताल नगर इकाई द्वारा जो न्यूज प्रसारित की जा रही है कि इन नगर इकाइयों का कार्यकाल जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री के द्वारा 2 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है ये सरासर गलत है, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि विगत दिनों की गई बैठक में दोनों इकाइयों की एक करने के संदर्भ में दोनों अध्यक्षों को मिल करके निर्णय लेने और लिखित रूप से अपना निर्णय जिला को देने की बात कही गयी थी जिसे आज 2 वर्ष बढ़ाने की बात कहकर गलत प्रसारित किया जा रहा है, जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर दोनों इकाइयों में विधिवत सदस्यता अभियान चलाया जाने का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है, इस आदेश का उलंघन करने पर संगठनात्मक कार्यवाही की जायेगी।सदस्यता संपन्न होने के उपरांत ही दोनों इकाइयों के एका संबंधित विषय पर अब चर्चा की जायेगी। इधर प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा ने जिलाध्यक्ष को आदेश जारी कर कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नैनीताल में तल्लीताल मल्ली ताल नगर इकाई का गठन विधिवत तरीके से कराए जाने की आवश्यकता है इसमें दोनों इकाइयों में सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद सभी सम्मानित सदस्यों की आम बैठक में विलय का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। सर्वसम्मति से विलय का प्रस्ताव पारित होने के बाद नयी कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।







