21 July 2026

नौ सूत्रीय मांगो को लेकर 13 अप्रैल से चल रहा है धरना प्रदर्शन,देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ 20 अप्रैल यानि कल करेगा पालिका में तालाबंदी- महासचिव

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगरपालिका परिषद नैनीताल का अपनी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर पालिका में 13 अप्रैल से धरना प्रदर्शन चल रहा है। महासचिव सोनू सहदेव ने कहा कि अभी तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान पालिका प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। उन्होंने पालिका अध्यक्ष के माध्यम से अधिशासी अधिकारी को दिए गए पत्र में अपनी जायज नौ मांग में
1- किरायेदारी के संबंध में पत्र जारी करे
2- ए० सी० पी० के संबन्ध में।
3-आवास भत्ते के एरियर का भुगतान।
4-सफाई उपकरण
5-60 कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे जायें जो कि बोर्ड में पास हुआ है।
6-सीजनल कर्मचारी रखे जायें।
7- झाडू भत्ता रु0 500 किया जाये।
8- सेवानिवृत कर्मचारियों की गेज्यूटी व अर्जित अवकाशों का भुगतान तत्काल किया जाये।
9-वर्दी तथा कम्बल के सम्बन्ध में शामिल हैं।
महासचिव सोनू सहदेव ने कहा कि इन नौ बिंदुओं पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे मजबूर होकर 20 अप्रैल यानि कल से नगरपालिका कार्यालय में तालाबंदी व 22 अप्रैल से दो-दो कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठने पर बाध्य होगें। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!