5 November 2026

बेतालघाट के एटीएस (ATS) आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चे जंगली जानवरों के खतरे और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण डरे हुए हैं,

बेतालघाट के एटीएस (ATS) आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चे जंगली जानवरों के खतरे और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण डरे हुए हैं,
pine-crest


नैनीताल। पूर्व जिला उपाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी नैनीताल के नवीन चंद्र आर्य ने प्रदेश की सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हुए
कहा कि
एटीएस (ATS) आश्रम पद्धति विद्यालय, बेतालघाट में
दूर-दराज से आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जंगली जानवरों के खतरे और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण छात्र डरे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि
विद्यालय परिसर में पीआरडी (PRD) जवानों की तैनाती हो।
सुरक्षा के लिए आधुनिक CCTV कैमरे लगाए जाएं।
रात के समय कैंपस में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था हो।
रोड की तरफ 2 मीटर ऊंची दीवार और उस पर 2 मीटर का सुरक्षा जाल लगाया जाए ताकि जंगली जानवरों से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि
बच्चों के भविष्य और उनकी जान के साथ समझौता नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!