21 April 2026

पूर्व चेयरमैन सचिन नेगी को कांग्रेस पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाऐ जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का महौल-प्रदेश महासचिव संजय कुमार

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं छात्र संघ अध्यक्ष रहे सचिन नेगी के नगर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के बनाऐ जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का महौल बना हुआ है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय कुमार ने कहा कि सचिन नेगी को नगर अध्यक्ष पद पर मनोयन करने से कांग्रेस पार्टी नैनीताल में और अधिक मजबूत होगी। कहा कि 2027 का चुनाव कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाऐंगे और कांग्रेस का परचम लहराएगें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय आ गया है भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का, कार्यकर्ता अभी से ही कमर कस लें और पार्टी हित के लिए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दें।

श्री नेगी के नगर अध्यक्ष बनने पर नगर
पालिका सभासद
जितेंद्र पांडे जीनू अंकित चंद्रा, हेमू जोशी, राहुल कुमार, अमित पांडे, मोहित गोयल, अभिजीत, विशाल यस, बबलू, अमित बिष्ट ताहिर आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!