23 July 2026

तल्लीताल स्थित बूचड़खाना में पिछले चार दिन से लगातार बह रहा है सीवर, सभासद शीतल ने विभागीय अधिकारियों से जल्द दुरस्त करने की मांग

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। हरी नगर वार्ड नंबर 4 की सभासद शीतल कटियार ने
जल संस्थान के समस्त अधिकारियों व संबंधित कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि हरी नगर वार्ड नंबर 4 में एस एस गेस्ट हाउस कमर बिल्डिंग के सामने बूचड़खाना तल्लीताल में पिछले तीन-चार दिन से लगातार सीवर बह रहा है। सीवर बहने से बदबू के मारे लोगों का जीना दूभर हो गया है साथ ही क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है । सभासद शीतल कटियार ने कहा कि
यह मार्ग मस्जिद को आने-जाने का रास्ता भी है। मुस्लिम भाईओं को नमाज अदा करने के लिए आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभासद शीतल कटियार ने जल संस्थान के अधिकारियों से क्षेत्र में बह रही सीवर लाईन को जल्द से जल्द दुरस्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!