23 July 2026

रामा मॉन्टेसरी विद्यालय के विद्यार्थी पहुंचे एडवेन्चर पार्क, बच्चों ने कि खूब मौज मस्ती

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। रामा मॉन्टेसरी विद्यालय द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को
चारखेत स्थित एडवेन्चर पार्क का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खूब मौज मस्ती की।

विद्यालय द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए बच्चों को चारखेत स्थित एडवेन्चर पार्क में ले जाया गया, जहाँ बच्चों के द्वारा खूब मौज-मस्ती व विभिन्न प्रकार के झूलों का आनन्द लिया गया। विद्यालय द्वारा बच्चों के लिए शारीरिक, मानसिक व शैक्षिक गतिविधियों को देखते हुए वर्ष भर इस प्रकार के कई आयोजन कराये जाते है।
बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नई जगहों का भ्रमण कराये जाने का उद्देश्य उनको बाहरी वातावरण और नई जगहों की जानकारी देना और बच्चों को एक दूसरे के साथ घुल – मिलकर समय बिताने का अवसर भी मिल जाता है। शिक्षिकाओं द्वारा शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!