22 April 2026

मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर की 60 छात्राओं ने किया मशरूम ब्लॉक का भ्रमण, छात्राओं ने हासिल की जानकारी

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सीआरएसटी इंटर कालेज नैनीताल में मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर की 60 छात्राओं ने मशरूम ब्लॉक का भ्रमण किया। इस अवसर पर पद्मश्री अनूप साह द्वारा विद्यालय मे उगाए जा रहे मशरूम की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी तथा अपने संबोधन में मशरूम उत्पादन की तकनीक तथा किस प्रकार इसका व्यवसायिक उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बड़ा जा सकता है। पर्यावरणविद विनोद पांडे ने मशरूम उत्पादन की इस अभिनव पहल की सराहना की तथा मशरूम के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी। स्लाइड के माध्यम से डॉ एस.एस बिष्ट ने मशरूम पर विस्तृत प्रकाश डाला। मशरूम प्रभारी गीता बिष्ट ने छात्रों द्वारा इसके व्यवसायिक उपयोग की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया। भ्रमण के दौरान मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर की शिक्षिका जूली आर्या, उल्का परीदा, रक्षित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!