23 July 2026

सेंट जोन्स विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हुए विभिन्न कार्यक्रम,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित सेंट जोन्स विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रकृति के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता रावत द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई । उप प्रधानाचार्या पूनम बिष्ट द्वारा बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया ।

इस मौके पर पर्यावरण विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । नन्हें-नन्हें बच्चों ने सुन्दर – सुन्दर कलाकृतियों से सबका मन मोह लिया। पर्यावरण को बचाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर किए जाने वाले उपायों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। बच्चों ने संस्कृत, हिन्दी व अंग्रेजी में सम्भाषण प्रस्तुत किऐ।

इन आयोजनों ने यह सुनिश्चित किया कि युवा पीढ़ी पृथ्वी के महत्व को समझे और संरक्षण के लिए उचित भूमिका निभाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!