13 September 2026

नैनी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर उकेरे चित्र, जू में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

0
pine-crest

नैनीताल। पृथ्वी दिवस पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की नैनीताल जू में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय नैनी पब्लिक स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके अलावा नैनी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें स्कूली बच्चों ने बेहतरीन चित्रों के माध्यम से पृथ्वी को दर्शाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश सनवाल ने सभी स्कूली बच्चों को पृथ्वी दिवस की बधाई दी और साथ ही पृथ्वी दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की। इस दौरान स्कूल की समस्त शिक्षिकाऐं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!