23 July 2026

सेंट जेवियर्स स्कूल में बच्चों ने मनाया ‘पृथ्वी दिवस’ , हुए विभिन्न कार्यक्रम, मुख्य अतिथि रही समाजसेवी कविता गंगोला

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। शहर का प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स स्कूल में ‘पृथ्वी दिवस’ शानदार और प्रेरणा दायी तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य नईम अली खान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, एवं प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, व स्टाफ, ने पौधारोपण किया और बच्चों ने इस अवसर पर शानदार कविताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रस्तुत किये। जूनियर छात्रों ने आर्ट प्रतियोगिता में भाग लिया। मुख्य अतिथि कविता गंगोला ने बच्चो को हरियाली की शपथ दिलवाई, तथा धरती को अपने घर की तरह स्वच्छ और हरा-भरा रखने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने सभी को पौधारोपण और पौधों के रख रखाव पर ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर सेट जेवियर्स स्कूल के सभी विद्यार्थी ,स्टाफ, शिक्षकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका सीमा ढैला, व संचालन नेहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!