23 July 2026

बाइक रेंटल संगठन नैनीताल के अध्यक्ष संजय सिरोही ने जिला प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप, पर्यटन की बैठक में नहीं बुलाने पर बाइक रेंटल संगठन है क्षुब्ध,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। बाइक रेंटल संगठन नैनीताल के अध्यक्षसंजय सिरोही ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन बाइक स्कूटी वालों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। प्रशासन की जब भी पर्यटन से संबंधित मीटिंग होती है तो ज्यादातर मीटिंग में बाइक स्कूटी के पदाधिकारी को कभी नहीं बुलाया जाता है जबकि बाइक रेंटल संगठन एक रजिस्टर्ड फर्म है जब भी पुलिस के माध्यम से आरटीओ के माध्यम से चालानी कार्रवाई होती है 80 से 90% सिर्फ स्कूटी बाइको का ही चालान किया जाता है। सिरोही ने कहा कि हाई कोर्ट के ऑर्डर के 2017 जुलाई के बाद की कोई भी वाहन नैनीताल में माल रोड पर प्रतिबंधित है चाहे वह टू व्हीलर हो फोर व्हीलर हो कमर्शियल हो नॉन कमर्शियल हो टीवी नंबर के नाम पर सिर्फ स्कूटी बाईकों का ही चालान किया जाता है। प्रशासन के इस रवैया से बाइक रेंटल संगठन बहुत आहत है जबकि यह स्कूटी बाइक के यहां के स्थानीय बेरोजगारों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दी गई है। प्रशासन के इस रवैया के चलते बाइक स्कूटियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया तो बाइक स्कूटी संगठन मजबूरन हड़ताल कर धरना और आमरण अनशन करने को मजबूर होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!