20 September 2026

आशीर्वाद क्लब की सराहनीय पहल,नैनीताल का आर्शीवाद क्लब ने ग्रामीण क्षेत्र में जरुरतमंद लोगों को वितरित किया कई सामान,

0
pine-crest

नैनीताल। आर्शीवाद क्लब की ओर से ग्राम पंचायत महरोडा दोनियाखान ओपन पंगूट से लगभग 35 महिलाओं बालिकाओं बच्चों को साड़ी ,सूट, टॉप, चादर, जींस, पेंट, शॉल, दुपट्टे वितरित किए गए। इसके अलावा पिट्ठू बैग, पेंसिल बॉक्स के साथ साथ मिल्टन के वाटर फिल्टर भी वितरित किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान प्रेमलता बुधलाकोटी, ग्राम प्रधान दिनेश बुधलाकोटी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकृष्ण परमहंस की माताजी थी। उनके उद्बोधन को सभी लोगों ने प्रसन्नता पूर्वक सुना। इस मौके पर
आर्शीवाद क्लब की सूची रेखा त्रिवेदी ने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्लब हमेशा ही ग्रामीण क्षेत्रों की सहायता करना चाहता है और हमेशा इसके लिए अग्रसर रहता है।


क्लब की ओर से शोभा गुप्ता, रेखा कंसल, सुश्री रेखा त्रिवेदी, मोनिका साह, वर्षा, अंजली श्रीवास्तव, निधि बंसल, मानसी गर्ग, मीनू शर्मा, मंजू बिष्ट, नीलू एल्हेंस, सरस्वती आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!