20 September 2026

नैनीताल में जंगल में लगी आग को बुझाते वक्त पहाड़ी से गिरा कर्मचारी हुई मौत ,

0
pine-crest

नैनीताल। शुक्रवार को बिड़ला क्षेत्र के जंगल में लगी आग को बुझाने गए कर्मचारी की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जंगल में आग लगने की सूचना पर संविदा कर्मचारी आनन्द लाल (55) मौके पर पहुंचा और आग को बुझाते वक्त अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिर गया। आनन फानन में वन विभाग की टीम व पुलिस ने 108 के माध्यम से उसे बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में वन विभाग के रेंजर ललित मोहन कार्की का कहना है कि उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।
शुक्रवार की सुबह बिड़ला चुंगी पर आग लगने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने के दौरान बिड़ला निवासी आनन्द का पैर फिसला और पहाड़ी से गिर गया जहाँ उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!