20 September 2026

सीआरएसटी इंटर कॉलेज मेंअखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से 26 अप्रैल रविवार को वन्देमातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर होगी साहित्यिक चर्चा, अध्यक्षता करेंगी सुश्री रेखा त्रिवेदी

0
pine-crest

नैनीताल। सीआरएसटी इंटर कॉलेज मेंअखिल भारतीय साहित्य परिषद् जनपद- नैनीताल (उत्तराखंड) की ओर से, 26 अप्रैल रविवार को मध्याह्न 12 बजे से विषय आत्मबोध से विश्वबोध तथा वन्देमातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर साहित्यिक चर्चा होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिः राजेशजी, मा. सहप्रान्त बौद्धिक प्रमुख, उत्तराखंड एवं डॉ. सरस्वती खेतवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् (नैनीताल) की गरिमामयी उपस्थित होगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जगदीश पन्त कुमुद प्रदेश अध्यक्ष, अ.भा.सा.प. (उत्तराखण्ड) तथा अध्यक्षताः सुश्री रेखा त्रिवेदी अध्यक्ष (अ.भा.सा.प. नैनीताल) करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रुप में सौरभ पाण्डेय प्रदेश महामंत्री, अ.भा.सा.प. (उत्तराखंड) व डॉ. पुष्पलता जोशी पुष्पांजलि प्रदेश उपाध्यक्ष, अ.भा.सा.प. (उत्तराखंड) रहेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्तागण में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, डॉ. नारायण सिंह जन्तवाल, माधव प्रसाद, डॉ. ललित तिवारी, आशा खाती रहेगीं। कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!