20 September 2026

नैनीताल में 4th स्व .एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 5 मई से होगी शुरू, प्रथम विजेता टीम को मिलेगा सवा लाख का नकद पुरस्कार

0
pine-crest

नैनीताल। स्व . एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 5 मई से विधिवत उद्घाटन के बाद शुरू होगी। प्रतियोगिता के संदर्भ में आयोजन समिति ने आवश्यक बैठक आहूत कर तैयारी शुरू कर दी है।प्रतियोगिता के संयोजक समाजसेवी एवं भाजपा नेता मोहित आर्या ने बताया कि नैनीताल विधानसभा के युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्व एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन विगत कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है।ज्ञात हो कि पूर्व चीफ रेवन्यू कमिश्नर स्व एन के आर्या की स्मृति में इस प्रतियोगिता को करवाया जाता है।इस वर्ष विजेता टीम को एक लाख पच्चीस हजार रुपए, उपविजेता टीम को पचास हजार रुपए, तृतीय स्थान सुनिश्चित करने वाली टीम को इक्कीस हजार रुपए, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पंद्रह हजार रुपये, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को पांच हजार रुपये, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को पांच हजार रुपए, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक को पांच हजार रुपये, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर को पांच हजार रुपए एवं एक नए उभरते खिलाड़ी को पांच हजार रुपए की पुरुष्कार राशि प्रदान की जाएगी।आयोजन समिति की बैठक में संयोजक मोहित आर्या, अधिवक्ता प्रदीप उप्रेती, सैयद रियान, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, गब्बर सिंह नेगी, मिलन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!