3 May 2026

भाजपा नेता अरविंद पडियार ने गैस प्रबंधक को दिए पत्र में रोस्टर के दौरान डीएससी नंबर की तिथि भी किया जाऐ सम्मिलित, जनता नहीं होगी परेशान, कमर्शियल सिलेंडर को भी पूर्व की भांति किया जाए सुचारू,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह पडियार ने
रोस्टर में डीएसी की तारीख सम्मिलित करने के संबंध में गैस प्रबंधक को पत्र देकर कहा कि जो वर्तमान में एलपीजी गैस की जो वितरण में व्यवस्था बनाई गई है, उसमें हमारा आपसे अनुरोध है कि जब उपभोक्ता आपके पास सिलेंडर लेने आ रहे हैं, तो उस वक्त डी एस सी नंबर के बाद आपके आदेश द्वारा कहा जा रहा है कि आज हम निम्न तारीख वाले तक को सिलेंडर देंगे। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपने रोस्टर में इस व्यवस्था को भी सम्मिलित कर दे कि आज निम्न तारीख तक वाले उपभोक्ता को सिलेन्डर दिया जाएगा तो उससे उपभोक्ता को सुविधा मिलेगी। ताकि उपभोक्ता तपती धूप में लाइन में खड़े होकर अपना समय व्यर्थ नहीं करेगा और उसे सिलेन्डर की जबरदस्ती मजदूरी भी नहीं पड़ेगी। हम आपसे लगातार अनुरोध कर रहे हैं कि कमर्शियल सिलेंडर को भी पूर्व की भांति मार्केट में लाकर वितरण किया जाए ना कि नारायणनगर से इसके लिए भी हम आपसे पुनः अनुरोध करते हैं कि उस व्यवस्था को पूर्व की भांति लागू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!