20 June 2026

देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय 805 रुपये प्रति दिन करने की मांगपत्र ईओ को सौंपा

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टॉक और महासचिव सोनू सहदेव के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष के नाम अधिशासी अधिकारी को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि नगरनिगम देहरादून, रुड़की व अन्य नगर निगमों द्वारा समस्त संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 805 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इसी तरह संगठन भी पालिका के संविदा, आउटसोर्सिंग, पालिका कार्यालय पार्किंग आदि अन्य स्थानों में काम कर रहे हैं। उन सभी का वेतन 805 रुपये प्रतिदिन की दर से आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर उक्त धनराशि वेतन के रुप में सभी कर्मचारियों को दिला जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!