20 June 2026

पालिकाध्यक्ष से सभासद शीतल कटियार और वाल्मीकि महासभा के महासचिव दिनेश कटियार ने पालिका के आउटसोर्स/संविदा/दैनिक वेतन कार्मिकों का वेतन में वृद्धि किऐ जाने की मांग की

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। सभासद शीतल कटियार ने पालिका अध्यक्ष को पत्र देकर पालिका में काम कर रहे आउटसोर्स/संविदा/दैनिक वेतन कार्मिक पालिका में लगभग पिछले 10 से 15 वर्षों से लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। सभासद शीतल कटियार ने पत्र में कहा कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा न्यूनतम मानदेय दरों में वृद्धि कर दी गयी तथा उक्त दरें माह अप्रैल, 2026 से लागू की गयी है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड राज्य अन्तर्गत देहरादून नगर निगम द्वारा उक्त का अनुपालन कर मानदेय में वृद्धि करते हुए पर्यावरण मित्रों को 805/- प्रतिदिन कर दिया जाए। इधर वाल्मीकि महासभा के महासचिव दिनेश कटियार द्वारा भी कर्मचारी हितों को दृष्टिगत रखते हुए मानदेय में वृद्धि किये जाने हेतु पालिका में पत्र दिया है। दिनेश कटियार ने पालिका अध्यक्ष से अनुरोध किया है नगर पालिका परिषद, नैनीताल में आउटसोर्स / सर्विदा/दैनिक वेतन के रुप में कार्य कर रहे कार्मिकों का मानदेय में वृद्धि करा जाऐ। इस सम्बन्ध में उक्त प्रकरण को आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करते हुए पारित किये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!