4 May 2026

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने उठाई व्यपारियों के हित में ज्वलंत समस्याएं, सौपा एसडीएम को ज्ञापन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल । आगामी ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन हेतु कमर्शियल गैस की सुगम व सहूलियत के साथ आपूर्ति निर्धारित प्रतिशत अनुरूप करने एवं वितरण केंद्र नारायण नगर और धामपुर बैंड से बदल कर बी.डी. पांडे अस्पताल के पास या फ्लैट्स ग्राउंड में ताकि बड़े दामों के साथ परिवहन के अतिरिक्त भार से व्यवसायी प्रताड़ित ना हो। ग्रीष्मकालीन सीजन द्वार पे है, जिसमें नैनीताल में पर्यटकों की भारी संख्या आने की संभावना है। इस सीजन के दौरान स्थानीय रेस्टोरेंट तथा छोटे व्यवसायी शहर की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीजन को सुचारू रूप से चलाने हेतु हमें प्रशासन के सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है।इस संबंध में माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में लिखित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रशासन को तथा जिलाधिकारी से निम्न आग्रह किया गया है।• वितरण केंद्र का स्थानांतरण: वर्तमान में नारायण नगर और धामपुर बैंड से सीजन के दौरान भारी ट्रैफिक और भीड़ को देखते हुए, सिलेंडर लाने-ले जाने में काफी समय तथा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही अतिरिक्त धन भी व्यय होता है। अतः वितरण को बी.डी. पांडे अस्पताल के पास या फ्लैट्स ग्राउंड में कराने की कृपा करें, ताकि समय और प्रति सिलिंडर की कीमत में हाल ही मैं बड़ी कीमतों के बाद और भार व्यापारी को ना झेलना पड़े।• निर्बाध आपूर्ति (Government Guidelines): केंद्र तथा राज्य सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को को जरूरत का ७० प्रतिशत गैस आपूर्ति का प्रावधान है। आपसे निवेदन है कि उसी पैरामीटर के अंतर्गत हमें गैस वितरित की जाए, ताकि सीजन के चरम समय में ईंधन की कमी के कारण हमारा व्यवसाय प्रभावित न हो। साथ ही प्रत्येक रेस्टोरेंट द्वारा पूर्व में खपत की जानकारी संबंधित एजेंसी को दी जा चुकी है।• आर्थिक पक्ष: गैस की बढ़ती कीमतों के बीच यदि वितरण केंद्र नजदीक होगा, तो हमारा परिवहन खर्च बचेगा और हम पर्यटकों को उचित दरों पर बेहतर सेवा दे पाएंगे। वर्तमान में जो स्थान तय है वहां से लाने में प्रति सिलिंडर भार अत्यधिक हो जाता है जो असहनीय है।इस ग्रीष्मकालीन सीजन की सफलता और स्थानीय व्यापारियों के हित को देखते हुए उक्त समस्या का प्रशासन स्तर पर शीघ्र तथा उचित समाधान करने का आश्वासन उपजिलाधिकारी द्वारा दिया गया।उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य तथा रेस्टोरेंट व्यवसायी विश्वदीप टंडन, रेस्टोरेंट व्यवसायी गिरीश कांडपाल तथा अध्यक्ष पुनीत टंडन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!