20 June 2026

शिक्षक संघ की CEO से ऐतिहासिक वार्ता सफल: 9 सूत्रीय मांगों पर 15 दिन में कार्यवाही का ठोस आश्वासन, जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों को मिलेगी राहत

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद नैनीताल का प्रतिनिधि मंडल आज मंडलीय नेतृत्व में मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल से मिला। संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी एवं जिला मंत्री एल डी पाठक के नेतृत्व में हुए प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की 9 सूत्रीय ज्वलंत मांगों को बहुत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वार्ता में जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को विद्यालय ड्यूटी से पूर्ण कार्यमुक्त रखने, लंबित वेतन के तत्काल भुगतान, NPS अंशदान को समय पर PRAN में जमा करने, चयन-प्रोन्नत वेतनमान के वर्षों से लंबित प्रकरणों के 30 दिन में निस्तारण सहित सभी मांगों पर CEO का ध्यान आकर्षित कराया गया।वार्ता ऐतिहासिक रूप से सफल रही। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक समस्याओं पर अत्यंत गंभीर एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र-निर्माता शिक्षकों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने सभी मांगों पर 15 दिवस के भीतर ठोस कार्यवाही का लिखित आश्वासन दिया। संघ के मंडलीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने भी वार्ता को शिक्षक हित में मील का पत्थर बताया। CEO के सकारात्मक रुख से जनपद के हजारों शिक्षकों में खुशी की लहर है। प्रतिनिधि मंडल में शैलेन्द्र चौधरी,एल.डी.पाठक, सी.पी.उप्रेती, विरेन्द्र सिंह साही, भास्कर जोशी,देवेश चंद्र पनेरू,सुनीता भट्ट,महेश कुमार, आलोक भट्ट, सागर सिंह, मनोज गर्जोला,पंकज बेलवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!