देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा कर अपनी जायज मांगों के निस्तारण की मांग, निस्तारण नहीं हुआ तो हाईकोर्ट की लेनी होगी शरण-सोनू सहदेव

नैनीताल। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ शाखा – नगर पालिका परिषद् के महासचिव सोनू सहदेव ने
पालिकाध्यक्ष के माध्यम से
अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा कर कर्मचारियों की विभिन्न जायज मांगों को निस्तारण किया जाऐ।
ज्ञापन में कहा कि
2023 के सीजनल / मेले में कार्यरत रहे कार्मिकों का लम्बित वेतन भुगतान किया जाना शेष है, पूर्व से लम्बित चला आ रहा आवास भत्ते के एरियर का भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी/अर्जित अवकाश का भुगतान, पूर्व से लम्बित चला आ रहा वर्दी/ कम्बल की मांग का निस्तारण आदि का निस्तारण जल्द जल्द करने की मांग की है। महासचिव सोनू सहदेव ने कहा कि सभी मांगे पूर्व से एवं काफी समय से लम्बित चली आ रही हैं। लेकब्रिज टोल/चुंगी की निविदा पूर्ण होने के उपरान्त सर्वप्रथम उपरोक्त मांगों के लम्बित धनराशि का भुगतान कराऐ जाऐ। यदि मागें नहीं मानी गई इस स्थिति में संगठन उच्च न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।








