7 May 2026

टैक्सी चालक ने पर्यटक को नैनीताल घुमाया और फिर बाईक समेत पांच सौ रूपये नकद ले उड़ा, टैक्सी चालक ने कोतवाली में दी तहरीर

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। पर्यटन नगरी में जैसे ही सीजन शुरू होने लगा है वहीं पर्यटक बनकर चोर उच्चके भी नैनीताल में सक्रिय हो गए हैं। मामला दिलचस्प है कि टैक्सी चालक पुष्कर आर्या की काले रंग की एवेंजर बाईक संख्या UK04TB 6551 को पर्यटक ने नैनीताल घुमाने के लिए मल्लीताल एसबीआई बैंक के समीप से अपरान्ह1.25 बुक कर ली। इसके बाद चालक पुष्कर आर्या पर्यटक को नैनीताल घुमाने ले गया। घुमाने के दौरान पर्यटक ने चालक पुष्कर से बाईक चलाने के लिए मांगी और अपना एक फोन और चांबी पुष्कर को दी। इसके बाद पर्यटक ने बडी़ चालाकी से 500 रुपये भी मांगे लिए और बाईक को थोड़ी दूर चलाकर वापस लाता हूँ बोलकर पर्यटक रफूचक्कर हो गया। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो पुष्कर घबरा गया। इसके बाद उसने मल्लीताल कोतवाली में पहुँच कर पुलिस को फोन और चांबी सपुर्द कर एक तहरीर सौंपकर कार्यवाही कर बाईक ढूंढने की मांग की है । पुष्कर आर्या के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दोपहर 3.25 के वक्त बारा पत्थर से कालाढूंगी की ओर बाईक से जाने की लोकेशन दिखाई दी है। तहरीर के बाद पुलिस बाईक और पर्यटक को खोजने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!