10 May 2026

नैनीताल में वीकेंड पर बाज़ार क्षेत्र में और मॉल रोड में बिजली आपूर्ति सात घंटे बाधित रहने की सूचना से माँ नैनीताल देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने जारी किया वीडियो

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। माँ नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने वीडियो जारी कर कहा कि बिजली विभाग द्वारा लोपिंग के लिए शहर में दो दिन सात- सात घंटे वीकेंड के दौरान कटौती की सूचना जारी की है जिससे व्यापारियों में रोष है।
माँ नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने व्यापारियों के हित के लिए बिजली विभाग की ओर से
10और 11 मई के लिए दो दिन सात-सात घंटे लोपिंग इत्यादि के लिए बाधित करने की सूचना को ग़लत मानता है। और इस कार्य को वीकेंड के अलावा किसी और दिन करना चाहिए ऐसा हमारा मानना है।
वीकेंड में पर्यटन सीजन में पर्यटकों का दबाव साथ ही कमर्शियल गैस की कमी और रेस्टोरेंट व्यवसायियों द्वारा इंडक्शन आदि उपकरणों पर अपना कार्य किया जा रहा है। ऐसे में वीकेंड रविवार और सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित करना सरासर ग़लत व्यक्तियों और पर्यटकों दोनों के लिए असुविधा करने वाला कार्य है और बिना सोचे समघे लिया हुआ निर्णय प्रतीत होता है।
इसे तुरंत किसी और दिन करवाया जाए ऐसा हमारा संबंधित अधिकारियों से आग्रह है।
निर्णय लेते समय संबंधित अधिकारियों द्वारा इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है की हम पर्यटन सीजन में है और पर्यटकों को अच्छी सुविधा देने में ऐसे निर्णय पर्यटन सीजन का ध्यान रखकर लिए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!