लेक सिटी ने मनाया मातृ दिवस बडे़ धूमधाम से, 12 संघर्षशील महिलाऐं हुई सम्मानित, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार योगेश गुप्ता रहे,

नैनीताल। नैनीताल बैंक के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आज रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता एवं नैनीताल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में नूपुर कला केंद्र हल्द्वानी के बच्चों द्वारा वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने सभी महिलाओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवार एवं समाज के निर्माण में माता का योगदान अतुलनिय है उन्होंने सभी माताओं के त्याग और समर्पण को नमन किया।














नैनीताल बैंक के प्रबंधक राजेंद्र सिंह उपस्थित माताओं की सकरी सहभागिता की सराहना की तथा उन्हें समाज की सशक्त धुरी बताया । इससे पूर्व क्लब द्वारा सभी माताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । क्लब द्वारा आज 12 संघर्षील महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनमें प्रमुख रूप से कंचन भंडारी, अर्चना चौधरी ,अंजू जगाती, लतिका जलाल शाही, सोनू रावत, स्वाति बोरा, चित्रा पांडे, गीता मेहरा, मीनू अग्रवाल, हल्द्वानी से शशि सिंह एवं सौम्या अग्रवाल प्रमुख थी। क्लब की महिलाओं ने माताओं के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति। वरिष्ठ पत्रकार गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि मां की तुलना किसी से नहीं की जा सकती । इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, ज्योति ढौंडियाल, कंचन जोशी, दीपा पांडे, हेमा भट्ट, आभा शाह, रानी शाह, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, रमा भट्ट, अनुराधा भट्ट, सविता कुलौरा, दया कुंवर, मधुमिता, जूही अग्रवाल, मानसी गर्ग, भावना शाह, दीपिका बिनवाल, वंदना जोशी, विमलेश गोस्वामी, तुसी शाह अनित, गीता साह, आशा पांडे, सरस्वती शिराला, आदि सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन क्लब की सचिव डा . प्रगति जैन एवं मीनाक्षी कीर्ति ने किया।








