11 May 2026

मदर्स डे पर यो पहाड़ फाउंडेशन द्वारा फलदार पौधे गोद लेने के अभियान की शानदार शुरुआत, पांच पौधे मामू स्वीटस एंड ब्रेक री के स्वामी हिमांशु बिष्ट ने लिए गोद,

0
naini-public
pine-crest

मदर्स डे पर यो पहाड़ फाउंडेशन द्वारा फलदार पौधे गोद लेने के अभियान की शानदार शुरुआत, पांच पौधे मामू स्वीटस एंड ब्रेक री के स्वामी हिमांशु बिष्ट ने लिए गोद, नैनीताल। मदर्स डे जैसे खास और भावनात्मक अवसर पर YOOO Pahad Foundation की टीम ने एक बेहद अनोखे, संवेदनशील और प्रेरणादायक अभियान “Adopt A Fruit Tree” की शुरुआत की। इस खूबसूरत अभियान का शुभारंभ CRST Inter College के जगदीश साह ऑडिटोरियम में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों, माताओं और बच्चों ने इस पहल को अपना अपना प्यार दिखाया और अपना समर्थन दिया।इस अभियान के माध्यम से कोई भी व्यक्ति कम से कम एक या उससे अधिक फलदार पौधों को 1 वर्ष के लिए गोद लेकर पहाड़ के किसानों को भावनात्मक और आर्थिक सहयोग दे सकता है। इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि पहाड़ों में बढ़ते पलायन को रोकना, स्थानीय किसानों को सशक्त बनाना और समाज में प्रेम, सम्मान एवं संवेदनशीलता का संदेश फैलाना है।अभियान की सबसे खास बात यह है कि दानदाता जिस व्यक्ति से प्रेम करता है — चाहे वह माँ, पिता, बच्चे, दोस्त या कोई विशेष व्यक्ति हो — उसके नाम से एक या उसे अधिक पौधे गोद ले सकता है। दानदाता द्वारा दिया गया नाम अगले फल आने तक उस पेड़ पर सम्मानपूर्वक नेम प्लेट के रूप में लगाया जाएगा।इन पेड़ों से मिलने वाले फलों को दानदाता स्वयं रख सकता है या फिर अपने प्रियजन के नाम से किसी जरूरतमंद, अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम, अस्पताल, स्कूल या सामाजिक संस्था को दान भी कर सकता है। इस तरह एक छोटा सा कदम कई लोगों के जीवन में खुशियाँ और पोषण लेकर आएगा।कार्यक्रम के दौरान “American Kids” के बच्चों एवं कई माताओं ने अपने बच्चों के नाम पर अनेक पौधों को गोद लेकर इस मुहिम की भावनात्मक शुरुआत की।साथ ही मामू स्वीटस एवं ब्रेकरी के स्वामी हिमांशु बिष्ट ने भी 5 फलदार पौधे गोद लिए ।सभी उपस्थित लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे पहाड़ और पहाड़ी समाज के लिए एक नई उम्मीद बताया।YOOO Pahad Foundation की टीम का कहना है कि यह केवल एक पौधा गोद लेने का अभियान नहीं, बल्कि पहाड़, पर्यावरण, किसानों और मानवता को जोड़ने की एक सकारात्मक सोच है।संस्था ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस अनोखी मुहिम से जुड़ें, अपने किसी प्रियजन के नाम एक फलदार पौधा गोद लें और पहाड़ तथा पहाड़ी परिवारों को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।इस कार्यक्रम में CRST JUNIOR WING की प्रिंसीपल दीपा बिष्ट, गीता शाह, प्रियंका चौधरी, फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ संतोख सिंह बिष्ट, सागर सोनकर, नीरज बिष्ट, चेतन मेहरा, दीप्ति बोरा ,मेंबर हिमांशु बिष्ट, चंद्रकांत इत्यादि कई लोगों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!