11 May 2026

आर्ट ऑफ़ लिविंग हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव नैनीताल ने ग्रामीण क्षेत्र में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 175 मरीजों की गई जांच और बांटी निशुल्क दवा, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाया शिविर,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। कहते हैं “निरोगी काया,सबसे बड़ी माया “आर्ट ऑफ़ लिविंग हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव नैनीताल ने ग्रामीण क्षेत्र में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 175 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाईयां दी गई। शिविर ग्राम गेठिया, खुपी,कुरिया ,भूमियाधार,आलू खेत आदि क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। इस दौरानशिविर में साईं अस्पताल एवं वेदांता अस्पताल हल्द्वानी के डॉ मोहन सती (हड्डी रोग विशेषज्ञ),डॉ उत्तम शेट्टीगर (फिजिशियन),डॉ मुकेश चंद्र जोशी (फेफड़ों का रोग विशेषज्ञ),डॉ अलका सती,(स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉ अनिरुद्ध (बाल रोग विशेषज्ञ),डॉ (आँख रोग विशेषज्ञ ),डॉ प्रमोद जोशी (हृदय रोग विशेषज्ञ)एवम समन्वयक ज्योति सिंह की टीम ने 175 ग्रामीण मरीजों की जांच की और दवाईंयां वितरित की गई।

डॉक्टर्स द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी,व्यक्तिगत स्वच्छता की भी जानकारी दी गई ।शिविर में ECG,ब्लड सुगर,BP,एचबीए 1c,PFT आदि की भी जांच की गई ।इस शिविर के सफल आयोजन में रेशमा टंडन,कविता गंगोला,सुनीता वर्मा,प्रेमलता गोसाईं,मंजू नेगी,जीवंती गोस्वामी,संगीता साह,सिम्मी अरोड़ा,कविता जोशी,बीना शर्मा,ज्योति मेहरा,वंदना मेहरा,रीना सामंत,शिखा साह,कामना कंबोज,किरण टंडन,विमला कफ़लतिया,संध्या तिवारी,ममता गंगोला,नेहा डालाकोटी,सोनी अरोड़ा,पूजा शाही,उमा कांडपाल,मधु बिष्ट,मंजू बिष्ट ,कविता सनवाल ,वैशाली बिष्ट,श्वेता अरोड़ा,रमा तिवारी,पूजा मल्होत्रा,निहारिका गोसाईं,सोमा साह का सहयोग रहा । इस दौरानहैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव द्वारा मनोज गंगोला,ग्राम प्रधान रिंकू, अमन जाहनवी,प्रत्यकष,विनायक,वैभव के विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!