16 May 2026

ब्लॉक प्रमुख संगठन के अध्यक्ष बने डॉ हरीश सिंह बिष्ट, महासचिव की जिम्मेदारी अंकित साह को

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। जिला नैनीताल के सम्मानित प्रमुख संघ द्वारा एक गरिमामयी एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद नैनीताल के सभी सम्मानित ब्लॉक प्रमुखगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के समग्र विकास, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा करना तथा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं संगठित दिशा प्रदान करना रहा। बैठक के दौरान सभी प्रमुखों द्वारा आपसी समन्वय, विकास कार्यों में तेजी एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर जनपद नैनीताल सर्वसम्मति से प्रमुख संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए इसमें अध्यक्ष डॉ. हरीश बिष्ट, उपाध्यक्ष मंजू गौड़,
उपाध्यक्ष दीपक आर्या, कोषाध्यक्ष भावना आर्या,
महासचिव अंकित साह,
महामंत्री के. डी. रुवाली, उप सचिव मंजू नेगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित प्रमुखगणों ने नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम जनपद नैनीताल के विकास, संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के कार्यों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएगी।
साथ ही सभी प्रमुखों ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विकास की नई दिशा तय करने एवं जनपद को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करने का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने सभी प्रमुख गणों का आभार व्यक्त किया इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ओखलाकांडा के डी रूवाली, ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़, ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल, ब्लॉक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्य, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक कुमार, ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट अंकित साह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!