20 September 2026

वीडियो -: वट सावित्रीव्रत के मौके पर सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा की,सूखाताल क्षेत्र में पंडित ने विधि विधान से कराई पूजा, नयना देवी मंदिर में जुटी भारी भीड़,

0
pine-crest

नैनीताल । वट सावित्री व्रत के मौके पर शनिवार को सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिरों में पंडितों ने विधि विधान से सुहागिन महिलाओं की पूजा सम्पन्न कराई । इस दौरान सूखाताल क्षेत्र में महिलाओं ने सामूहिक पूजा अर्चना की।

नैनीताल में सुहागिन महिलाओं ने घर में पूजा अर्चना करने के बाद वट सावित्री व्रत कथा पढ़ी और वट वृक्ष की टहनी की प्रतिष्ठा के पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके बाद महिलाएं अपने घर के आसपास के मंदिर गई जहां पंडितों द्वारा पूजा अर्चना कराई गई । इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं नयना देवी मंदिर पहुंची। जहां पंडितों द्वारा वट वृक्ष की टहनी की प्रतिष्ठा की थी और महिलाओं ने ग्रुप बनाकर पूजा अर्चना सम्पन्न कराई। वट सावित्री व्रत के मौके पर आज नयना मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी थी।

इधर सूखाताल क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं को पंडित पीसी पाठक द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर हेमलता पांडे, लता मेहरा, वैशाली बिष्ट ,
सोनिया भाकुनी, किरण परेडा, रमा पाठक ,बिमला कांडपाल, बीना कांडपाल
निर्मला भट्ट, नीतू , सुमन,
विनिता साह आदि महिलाऐं शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!