16 May 2026

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा किनैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान वीकेंड में वीआईपी मूवमेंट नहीं होना चाहिए, किसी अन्य दिवस पर हो जिससे पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान तथा खासतौर से वीकेंड में वीआईपी मूवमेंट नहीं होना चाहिए। नैनीताल एक पर्यटन नगरी है और माननीयों द्वारा ना किया जाए और उसके स्थान पर किसी अन्य दिवस पर हो तो पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों तथा स्थानीय निवासियों और हमारे अतिथि पर्यटकों को बहुत हद तक सहूलियत मिल सकेगी।
खासतौर से वीकेंड में पर्यटन दबाव अत्यधिक रहता है साथ ही शनिवार को कैंची धाम में भक्तों का आना बेहद ज़्यादा होता है जिससे प्रशासन तथा पुलिस के लिए भी बेहद मुश्किल परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती है और उनके द्वार भी प्रोटोकॉल के तहत काम करना होता है साथ ही सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कोई भी चूक नहीं की जा सकती और वे भी इस संबंध में कुछ ना करने की पाने की परिस्थिति में अपने को पाते है।
इस सुझाव को अन्यथा ना लेकर वास्तविकता को समझते हुऐ हमारा केवल विनम्र अनुरोध है इस प्रथा में अगर आदरणीय और प्रिय माननीयों द्वारा अमल कर लिया जाये तो नैनीताल के सभी नागरिक और पर्यटक तथा व्यापारियों में इसका बहुत सम्मान होगा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष होने के साथ ही नैनीताल नगर के सबसे पुराने व्यवसायिक परिवारों लगभग 125 वर्षों से तथा पांचवीं पीढ़ी होने के नाते अपना नैनीताल के प्रति फ़र्ज़ समझते हुए यह गुज़ारिश सम्मुख रखी है।
उम्मीद है इस सुझाव को सही प्रसंग में समझते हुए सुधार आदरणीय माननियो द्वारा संभवता किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!