15 June 2026

नैनीताल की हेमा ने यूट्यूब से सीख कर पार्ट टाइम में बनाया काम का जरिया, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल में है भोजन माता,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। मन में कुछ करने की ललक हो तो वह अवश्य पूरी हो जाती है। चाहे वह अपने रोजगार से संबंध हो या फिर पढा़ई से हो। यहाँ पर यह ललक नैनीताल की हेमा रौतेला पर सटीक बैठती है। उन्होंने यू -टूब से रात दिन एक करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है।


बता दें हेमा रौतेला भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में भोजन माता के रुप में कार्य कर रही है। पार्ट टाइम में ऊन और कुरेशिया से विभिन्न प्रकार के अच्छे और खूबसूरत फूल, गुलदस्ता और स्टैंड आदि घर की सजावट की वस्तु बना रही हैं। इनको बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रोजगार के रुप में काम कर रही है। हेमा रौतेला ने बताया कि सर्दी में वह मौजे, टोपी, कनपट्टी, मफलर, दस्ताने, स्वेटर आदि गर्म वस्तु बनाती हैं। वह बताती है कि उनके बैग में हमेशा कुरेशिया और ऊन पड़ा रहता है स्कूल में काम निबटाने के बाद
जब टाइम मिलता है वह बैग से निकाल कर बनाने लगतीं है। उसके बाद स्कूल से घर जाकर बनाती हैं। हेमा ने बताया कि उसने यूट्यूब से सीखा है। जो आज मेरे लिए एक पार्ट टाइम रोजगार का जरिया बन गया है। घर की सजावट और सर्दी का सामान लेने के लिए इस नंबर – 95280 16845
पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!