19 May 2026

भवाली के व्यापारी नेता एवं समाज सेवी नरेश पांडे पुलिस हिरासत में, यौन शोषण के मामले में पूछताछ हुई तेज

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल जिले में कथित यौन शोषण के एक मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। भवाली निवासी व्यापारी नेता और समाजसेवी नरेश पांडे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार नरेश पांडे के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली में एक युवती की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज एफआईआर में आरोपी पर शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी से यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मंगलवार सुबह कार्रवाई करते हुए पांडे को हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पांडे के साथ उसके चार बंदूकधारी बाउंसरों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी बाउंसर काले कपड़ों में बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपी और उसके साथियों से पूछताछ कर मामले से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाने में लगी हुई है।
मंगलवार सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद भवाली क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!