17 July 2026

राजपुरा कंपाउंड और स्टोनले कम्पाउण्ड के जल स्रोतों का जीर्णोद्धार व मरम्मत कराऐ जाने के लिए सभासद ने ईओ और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को सौंपा पत्र

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर पालिका परिषद के सभासद अंकित चंद्रा ने
अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर वार्ड नंबर दो में स्थित जल स्रोतों की वर्तमान में मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराऐ जाने की मांग की है।
पत्र में कहा कि वार्ड में जल स्रोतों की स्थिति खराब होने के कारण क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसमें राजपुरा कम्पाउण्ड मल्लीताल, नैनीताल स्थित जलस्रोत और स्टोनले कम्पाउण्ड तल्लीताल, नैनीताल के जलस्रोतों में
शीघ्र जीर्णोद्धार और मरम्मत करवाने की मांग की है। सभासद अंकित चंद्रा ने एक पत्र अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, नैनीताल को भी सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!