20 September 2026

तिरंगा लाईट की वीडियो‌ का सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने लिया संज्ञान, देर रात मौके पर पहुँच कर पालिका के ईओ को दी जानकारी, टीम ने खुले तारों को किया ठीक,

0
pine-crest

नैनीताल। मालरोड में पालिका द्वारा लगाई गई तिरंगा लाईटों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें बिजली के तार खुले थे जिससे करंट लगने का भय बना हुआ था। इसी वीडियो का संज्ञान सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने देर रात में लिया और मौके पर पहुंचे जहां उन्हें बिजली के तार खुले दिखाई दिए। श्री रावत ने रात्रि 10.30 बजे पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा को दूरभाष में सूचना दी जिसके बाद ईओ श्री शर्मा ने मौके पर टीम को भेजा और रात्रि 11 बजे खुले तारों को ठीक कर दिया गया। कल सुबह सभी लाईटों के कनेक्शनों को चैक कर ठीक किया जाऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!