25 May 2026

डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने मैदान आवंटन को किया निरस्त, धार्मिक गतिविधियों हेतु मैदान की अनुमति प्रदान किए जाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त किया जाना अनिवार्य,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। डीएसए अवैतनिक महासचिव मनोज जोशी ने
सचिव अंजुमन इस्लामिया, नैनीताल को पत्र के माध्यम से मैदान आवंटन अनुमति निरस्त कर दी है। श्री जोशी ने कहा कि किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों हेतु मैदान की अनुमति प्रदान किए जाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है, जो कि मेरे संज्ञान में नहीं था। लिहाजा मैदान आवंटन को निरस्त किया जाता है।
पत्र में मनोज जोशी ने कहा कि डी.एस.ए. का मैदान मुख्यतः खेल गतिविधियों एवं खेल आयोजनों के संचालन हेतु उपयोग में लाया जाता है। किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों हेतु मैदान की अनुमति प्रदान किए जाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त किया जाना अनिवार्य होता है, जो कि मेरे संज्ञान में नहीं था।
साथ ही उक्त समस्त विषय एवं धार्मिक गतिविधियाँ THE NTG एवं DSA के कार्यक्षेत्र से बाहर हैं। अतः किसी भी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों एवं धार्मिक कार्यों का आयोजन संबंधित धार्मिक स्थलों पर किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा जारी अनुमति पत्रांक संख्या DSA/64/2026, जो पूर्व में जारी की गई थी. विधिसम्मत एवं वैध नहीं है तथा उक्त अनुमति जारी करने हेतु मैं अधिकृत भी नहीं हूँ, क्योंकि यह विषय मेरे कार्यक्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है।
उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए उक्त अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है तथा उक्त अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त माना जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!