19 September 2026

तल्लीताल बजार वार्ड की सभासद गीता उप्रेती ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर डांठ क्षेत्र में विद्युत पोल एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग, मिला आश्वासन जल्द ही लगेगी फ्लैट लाईट

0
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका के तल्लीताल बजार वार्ड की सभासद गीता उप्रेती ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तल्लीताल डॉठ क्षेत्र में विद्युत पोल एवं स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है।
सभासद गीता उप्रेती ने ज्ञापन में कहा कि तल्लीताल डाँठ क्षेत्र में वर्तमान में स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण शाम एवं रात्रि के समय अत्यधिक अंधेरा रहता है. यह क्षेत्र पर्यटन स्थल होने के कारण यहाँ स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों का आवागमन निरंतर बना रहता है।
अंधेरे के कारण आम जनता, महिलाओं, बच्चों एवं पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। यह स्थिती जनसुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत चिंताजनक है। सभासद उप्रेती ने अनुरोध किया है कि जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तल्लीताल डाँठ क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की शीघ्र व्यवस्था की जाऐ। जिससे स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
सभासद श्रीमती उप्रेती के अनुसार ईओ ने जल्द ही डांठ क्षेत्र में फ्लैट लाइट लगाने का आश्वासन दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!