16 July 2026

बाइक रेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिरोही ने जिला प्रशासन से स्थानीय निवासियों की टीबी नंबर की टैक्सी बाईकों के लिए मांगी छूट, बाईकों का देना है लोन और कैसे चलाऐगें अपने घर का चूला,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। बाइक रेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिरोही ने स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि
विदित हो कि उच्च न्यायालय ने टीवी नंबर्स 2017 के बाद आये कमर्शियल वाहन चाहे वह टू व्हीलर हो या फोर व्हीलर हो के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें यहां का नैनीताल का स्थानीय निवासी टीवी नंबर पर कैसे कारोबार करेगा। इसके बारे में जवाब देना है तो हमारा उच्च न्यायालय एवं जिला प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि कुछ टैक्सी बाइक लगभग 300 स्कूटी बाइक जो कि मुख्यमंत्री की स्वरोजगार योजना के अंतर्गत यहां के स्थानीय निवासियों को दी गई है। उनसे कई लोग अपनी जीविका का पालन कर रहे हैं अपने परिवार को सुचारू रूप से चला रहे हैं जैसे कि यहां की टैक्सी वाहन स्वामी स्थानी निवासी हैं वैसे ही यहां के टैक्सी स्कूटी बाइक चालक भी स्थानीय निवासी हैं वरना सभी को पता है अनिमितताएं हर किसी संगठन में है इसलिए जो लोग अपने स्थानीय निवासी होने का हवाला देखकर अपने लिए छूट मांग रहे हैं तो वैसे ही अन्य स्थानीय निवासी कारोबारी को थोड़ी छूट मिलने की हम अपेक्षा करते हैं हम एक बार पुनः उच्च न्यायालय जिला प्रशासन नैनीताल से विनम्र निवेदन करते हैं की हजारों लोगों के परिवार एवं रोजगार को मध्य नजर रखते हुए अपना निर्णय दें। क्योंकि ज्यादातर स्कूटी बाइक के लोगों ने लोन लेकर के ली हुई है तो उनके ऊपर यह लोन चुकाने का खतरा मंडरा जाएगा जिससे वह अपने परिवार की जीविका चलाने में असमर्थ हो जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!