27 May 2026

शेरवुड कालेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू को सेक्रेटरी आफ डायसिस बनाऐ जाने परडीएसए नैनीताल के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत और दी बधाई

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। डीएसए नैनीताल के पदाधिकारियों ने नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कालेज में प्रधानाचार्य अमनदीप संधू से मुलाकात कर उन्हे सेक्रेटरी आफ डायसिस बनने की बधाइयाँ दी। डा मनोज बिष्ट के नेतृत्व में डी एसए नैनीताल का प्रतिनिधि मंडल मिला। शेरवुड कालेज के प्रधानाचार्य ने भी डी एस ए नैनीताल के परिवार को नयी कार्यकारिणी के लिए शुभकामनाएं और बधाईयाँ दी। महासचिव मनोज जोशी के द्वारा डी एस ए नैनीताल के मैदान में करवाये जा रहे बेहतरीन कार्यो की प्रशंसा की। और सभी प्रकार की प्रतियोगिता में सफलता के लिए,खासकर ट्रेडस कप हाँकी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।डी एस ए के पदाधिकारियों ने भी शिक्षा जगत में प्रधानाचार्य संधू के योगदान की खुलकर प्रशंसा करते हुए शानदार मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महासचिव मनोज जोशी, बालीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली, एथलेटिक्स सचिव करन सती , विकास जोशी,हिमांशु जोशी सहित विद्यालय परिवार से वासु साह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!