31 May 2026

जनहित संस्था के वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी चल रहे हैं अस्वस्थ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के साथ साथ दिव्या साह को कार्यकारी अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिली,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। जनहित संस्था, नैनीताल के वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी अस्वस्थ चल रहे हैं। संस्था के कार्य क्लापों को गतिमान बनाये रखने के लिए संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्या साह को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।

संस्था के महासचिव महेश चन्द्र आर्या ने बताया कि
वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अस्वस्थता एवं बढ़ती उम्र को दृष्टि में रखते हुए संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों के आपसी विचार-विमर्श के उपरान्त संस्था के कार्यक्लापों इत्यादि को गतिमान बनाये रखने हेतु संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्या साह को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था अपेक्षा करती है कि नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष समय समय पर संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट तथा वर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी से मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेंगी। इसके साथ ही उनके निर्देशानुसार संस्था की गतिविधियों को पूर्ववत् संचालित करना सुनिश्चित करेंगी। इसके अलावा समस्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य अपने-अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!