7 February 2026

नैनीताल के एक घर में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल । मालरोड में बायोटेक कॉम्प्लेक्स में स्थित श्रीहोम के एक घर में सुबह आग लग गई उस वक्त घर बन्द था और पड़ोस के लोगों ने मकान मालिक को आग लगने की सूचना दी ।


आग लगते ही वहां पर मौजूद लोगों ने घर की छत पर रखी पानी की टंकियां खोल दी।जिससे आग में काबू पाया जा सका। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। क्षेत्र वासियों ने दमकल विभाग को आग लगने की तत्काल सूचना दे दी गई और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई ।


बताया गया है कि यह घर अमित जोशी का है । उनकी पत्नी हरिप्रिया जोशी मल्लीताल स्थित केंद्रीय ऑफिस में सेवारत हैं । वे सुबह घर बन्द कर ऑफिस चली गई थी और घर में कोई नहीं था । उनका परिवार हल्द्वानी में रहता है । आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है । लोगों का कहना है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी हो सकती है। आग लगने से लकड़ी के घर व फर्नीचर को काफी क्षति हुई है ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!