18 June 2026

पाषाण देवी मंदिर के 18वें महोत्सव का हुआ शुभारंभ, वह धार्मिक अनुष्ठान,आज (शनिवार) से अखंड रामायण पाठ शुरू

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर का 18 वां पाषाण देवी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है मंदिर परिसर को बिजली की मालाओं से भव्य सजाया हुआ है। महोत्सव
19 जनवरी शुक्रवार से शुरू हो गया है । श्री मां पाषाण देवी मन्दिर के अट्ठारहवें पाषाण देवी महोत्सव का शुभारंभ श्रीगणेश गणपति पूजन से आरम्भ हुआ। जिसमें आचार्य जगदीश भट्ट,‌‌भगवती प्रसाद जोशी, घनश्याम जोशी,प्रमोद जोशी, अमित डालाकोटी द्वारा शिव पूजन रुद्री पाठ, रुद्राभिषेक , सुन्दर काण्ड तथा भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन किये गये। इसके उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। पाषाण देवी मन्दिर के पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि शनिवार को गणेश पूजन,पंचागी कर्म ,श्री राम जी के परिवार का पूजन एवं अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से निवेदन किया है कि वह इस धार्मिक कार्य में पधार कर मां पाषाण देवी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।


इस महोत्सव को सफल बनाने में पप्पू बिष्ट, प्रमोद सुयाल, नवीन तिवारी, रविन्द्र बिष्ट,देवांश,धीरज, पंकज, विवेक जोशी,राजेश मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, मोनिका साह, आशा, विनीता, कविता, गीता,हेमा, रौशनी, अंजलि, अतुल पन्त आदि जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!