4 February 2026

रैमजे रोड का चल रहा है तेजी से काम,निवर्तमान सभासद प्रेमा ने विभागीय अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, एक करोड 24 लाख की लागत से हो रहा है रोड का काम

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। तल्लीताल रैमजे रोड की जर्जर सड़क काफी वर्षों से खराब पड़ी थी। वार्ड 15 की निवर्तमान सभासद प्रेमा अधिकारी ने अपने कार्यकाल में तल्लीताल बाजार से कलेक्ट्रेट मार्ग के लिए विभागों के चक्कर लगाए और मार्ग को ठीक कराने के लिए अथक प्रयास किया।
इस मार्ग से स्कूली बच्चे, अधिवक्ता, और कर्मचारियों का आना जाना रहता है। मार्ग की स्थिति ख़राब होने के कारण सभी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था
यह मार्ग अब सुधरने लग गया है। इस मार्ग के लिए लोनिवि विभाग को एक करोड़ 24 लख रुपए की धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। निवर्तमान सभासद प्रेमा अधिकारी के अथक प्रयासों के बाद सड़क चकाचौंध होने लग गई है। निवर्तमान सभासद प्रेमा अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!